-
1. प्रवेश के लिये आवेदन- पत्र कार्यालय से निर्धारित शुल्क का नगद भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है|
2. आवेदन- पत्र निर्धारित तिथि तक स्वीकार किये जायेंगें| निर्धारित तिथि की सूचना महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है|
3. प्रवेश हेतु आवेदन- पत्र के समय से न जमा हो पाने का उत्तरदायित्व स्वयं आवेदक का होगा|
4. किसी पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने वाले छात्रों की संख्या निर्धारित मानक के अनुसार होगी|
5. आवेदन पत्र के साथ सभी मूल प्रमाण-पत्रों के प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा| जमा न करने की दशा में प्रवेश निरस्त किया जा सकता है|
6. प्रबंध समिति/अनुशासन समिति के निर्णय के आधार पर अथवा प्राचार्य स्वयं अपने विवेक से किसी भी अभ्यर्थी का प्रवेश निषिद्ध/ निरस्त कर सकते हैं| महाविद्यालय के पास यह अधिकार सुरक्षित रहेगा|
7. महाविद्यालय की किसी भी परीक्षा में असफल हो जाने अथवा परीक्षाफल रोक दिये जाने पर उसी कक्षा में पुनः प्रवेश संभव नहीं होगा|

संलग्नक
प्रवेश के समय अवाश्यक संलग्नक बी.ए./बी.एस.सी./बी.कॉम प्रथम वर्ष में इच्छुक छात्र/छात्राओं के लिए:-
-
1. हाई स्कूल अंक पत्र व प्रमाण पत्र 1 प्रति (प्रतिहस्ताक्षरित)
-
2. इंटरमीडिएट अंक पत्र व प्रमाण पत्र (प्रतिहस्ताक्षरित)
-
3. चरित्र चरित्र प्रमाण पत्र (मूल प्रति)
-
4. स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी. मूल प्रति)
छात्रवृत्ति
-
1. आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति
-
2. जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति
-
3. निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति
-
4. आधारकार्ड पत्र की छायाप्रति
-
5. बैंक पासबुक की छाया प्रति (जिले के ही मान्यता प्राप्त)
-
6. पिछली परीक्षा का अंकपत्र
-
7. हाईस्कूल अंक पत्र
-
8. इंटर परीक्षा का अंक पत्र
-
9. फीस रसीद की छायाप्रति
नोट:-
1. सभी प्रपत्र छात्र/छात्रा स्वयं प्रमाणित एक सेट तथा आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र नेट द्वारा निर्गत एक सेट सभी पप्रपत्रों सहित दो सेटों में जमा करेंगे|
2. सभी नये छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति का फॉर्म नया भरेंगे तथा पुराने छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति का फॉर्म रिनीवल करायेगें|
नोट:- शासन द्वारा कोई बदलाव किये जाने पर जो भी प्रपत्र मांगे जाये देना अनिवार्य होगा|
नामांकन
-
1. महाविद्यालय में पहली बार प्रवेश लेने वाले छात्र को नामांकन के लिये निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना अनिवार्य है| आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है|
-
2. मूल स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र (ओरिजिनल ट्रांसफर सर्टिफिकेट) प्रवेश के समय जमा करना होगा|
प्रवजन प्रमाण पत्र/टी.सी. समय से न जमा करने की स्थिति में 50/- रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा|
महाविद्यालय में विषय चयन संबंधी नियम
-
1. वर्ग अ से दो विषय चयन करने पर वर्ग ब से कोई एक विषय चयनित करना अनिवार्य होगा| इसी प्रकार वर्ग ब से दो विषय चयनित करने की स्थिति में वर्ग अ से एक विषय लेना अनिवार्य होगा|
-
2. बी०ए० भाग- 1 में चयनित तीन विषयों का अध्ययन बी०ए० भाग- 2 में भी करना होगा| इन्ही तीन विषयों में से किन्ही दो का अध्ययन भाग-3 में करना होगा|
- 3. विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा छात्र/छात्रा को तृतीय वर्ष में उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा| जो विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार कराई जायेगी|
विषय परिवर्तन
सामान्यतः विषय परिवर्तन की सुविधा देय नहीं है तथापि स्नातक प्रथम वर्ष के किसी छात्र को यदि विषय परिवर्तन करना आवश्यक प्रतीत होता है, तो कार्यालय में रुपया 20/- जमा कर 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकता है|
उपस्थिति
प्रत्येक छात्र/छात्राओं को कक्षा व्याख्यान में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है|
निम्नलिखित परिस्थितियों में प्रचार्य की संस्तुति पर 15 प्रतिशत की छूट प्राप्त की जा सकती है|
1. असाध्य बीमारी
2. खेलकूद में विशिष्टता
3. एन० एस० एस०